कॉस्मेटिक दुकान की आड़ में नशीली दवाओं का कारोबार उजागर, STF ने आरोपी को किया गिरफ्तारहरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पुलिस महानिदेशक के निर्देश और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान हरिद्वार जनपद में एक बड़ी सफलता मिली है।STF की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने ड्रग इंस्पेक्टर के साथ थाना कलियर क्षेत्र में संयुक्त छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक कॉस्मेटिक एवं जनरल स्टोर की जांच में प्रतिबंधित दवाओं का अवैध भंडारण और बिक्री का मामला सामने आया।टीम ने दुकान संचालक अहतशाम उल हक, निवासी बुड्ढा हैदी, थाना पथरी (हरिद्वार) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से व्यावसायिक मात्रा में कोडीन युक्त सिरप और ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए गए। इसके बाद आरोपी के अन्य संभावित ठिकानों पर भी छापेमारी की गई, जहां से अतिरिक्त प्रतिबंधित दवाएं जब्त की गईं।प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी इन दवाओं को निर्धारित कीमत से कई गुना अधिक दर पर बेचकर अवैध लाभ कमा रहा था। STF अब यह भी जांच कर रही है कि इस अवैध नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा नशीली दवाओं की सप्लाई किन क्षेत्रों तक की जा रही थी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF ने आम जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहें और किसी भी प्रकार की नशा तस्करी की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस या STF को दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।बरामदगी- लगभग 3.9 किलोग्राम कोडीन युक्त सिरप- प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूलगिरफ्तार आरोपी- अहतशाम उल हक, निवासी बुड्ढा हैदी, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार- संचालक – एहतिशाम कॉस्मेटिक जनरल स्टोरप्रारंभिक जानकारीपुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी NDPS Act के तहत मामले दर्ज रहे हैं। फिलहाल पूरे नेटवर्क की जांच जारी है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Home / गढ़वाल न्यूज़ / STF की बड़ी कार्रवाई: ब्यूटी प्रोडक्ट्स की दुकान से चल रहा था अवैध ड्रग नेटवर्क, आरोपी गिरफ्तार।
STF की बड़ी कार्रवाई: ब्यूटी प्रोडक्ट्स की दुकान से चल रहा था अवैध ड्रग नेटवर्क, आरोपी गिरफ्तार।
July 1, 2026
Previous ArticleNext Article



