Home / गढ़वाल न्यूज़ / UPCL के एमडी बनने के बाद शहीद स्मारक पहुंचे पी.सी. ध्यानी, शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर आंदोलनकारियों ने किया भव्य स्वागत

UPCL के एमडी बनने के बाद शहीद स्मारक पहुंचे पी.सी. ध्यानी, शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर आंदोलनकारियों ने किया भव्य स्वागत

देहरादून। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक (एमडी) पद पर पीसी ध्यानी की नियुक्ति का उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने स्वागत किया है। आंदोलनकारियों ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे राज्यहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।नियुक्ति की खुशी में राज्य आंदोलनकारियों ने शहीद स्थल पर एकत्र होकर उत्तराखंड आंदोलन के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और मिष्ठान वितरित कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि पीसी ध्यानी अपने सरल स्वभाव, प्रशासनिक अनुभव और कार्यकुशलता के लिए जाने जाते हैं। उनका मानना है कि ध्यानी ने राज्य आंदोलन के दौरान सक्रिय भूमिका निभाई और राज्य गठन के बाद भी उत्तराखंड के विकास तथा जनहित से जुड़े कार्यों में लगातार योगदान दिया है।आंदोलनकारियों ने विश्वास जताया कि यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक के रूप में पीसी ध्यानी के नेतृत्व में ऊर्जा विभाग नई कार्यशैली और बेहतर प्रशासनिक दक्षता के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि उनकी नियुक्ति से राज्य आंदोलनकारियों और प्रदेशवासियों में उत्साह का माहौल है।इस दौरान जानकारी दी गई कि जल्द ही राज्य आंदोलनकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल पंडित विपुल नौटियाल एडवोकेट के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस निर्णय के लिए उनका औपचारिक आभार व्यक्त करेगा। साथ ही प्रतिनिधिमंडल नवनियुक्त एमडी पीसी ध्यानी को शुभकामनाएं देकर उनके सफल कार्यकाल की कामना भी करेगा।कार्यक्रम में पंडित विपुल नौटियाल एडवोकेट, हरीश भट्ट, विनोद अस्वाल, एम.एस. रावत एडवोकेट, एम.एल. भट्ट, अनीस कौशल, संजय कुमार, अनिल ठाकुर, लेखराज सहित अनेक राज्य आंदोलनकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *