Home / गढ़वाल न्यूज़ / उत्तरकाशी में समीक्षा बैठक से गैरहाजिर अधिकारियों पर सख्ती, मांगा गया जवाब

उत्तरकाशी में समीक्षा बैठक से गैरहाजिर अधिकारियों पर सख्ती, मांगा गया जवाब

‘दिशा’ बैठक में सांसद की सख्ती, गैरहाजिर अधिकारियों से मांगा जवाब, स्वास्थ्य और नेटवर्क सेवाओं पर दिया जोरउत्तरकाशी। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक शुक्रवार को जिला सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता टिहरी गढ़वाल सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने की। इस दौरान केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) और ब्रिडकुल विभाग के अधिशासी अभियंताओं की अनुपस्थिति पर सांसद ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने दोनों अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने के साथ ही उनके स्थानांतरण की संस्तुति करने के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि विकास कार्यों की समीक्षा बैठकों में अधिकारियों की जिम्मेदारी और जवाबदेही सुनिश्चित होना आवश्यक है।स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने पर जोरस्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जनप्रतिनिधियों ने नौगांव, बड़कोट और पुरोला क्षेत्रों में चिकित्सकों एवं सफाई कर्मचारियों की कमी का मुद्दा उठाया। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों के पोस्टमार्टम की सुविधा चिन्यालीसौड़ और पुरोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध कराने की मांग की गई।सांसद ने मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।दूरदराज क्षेत्रों में नेटवर्क व्यवस्था सुधारने के निर्देशदूरसंचार सेवाओं की समीक्षा के दौरान सांसद ने सीमांत और ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की खराब स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर मोबाइल टावर स्थापित होने के बावजूद नेटवर्क सेवाएं सुचारू नहीं हैं, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बंद या प्रभावित टावरों को शीघ्र चालू कर नेटवर्क व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।किसानों और बागवानों के हितों पर भी चर्चाकृषि विभाग की समीक्षा में जंगली जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान का मुद्दा प्रमुखता से उठा। सांसद ने विभागीय अधिकारियों को खेतों की घेरबाड़ सहित अन्य प्रभावी उपाय अपनाने के निर्देश दिए। वहीं उद्यान विभाग को जिले में बागवानी गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा गया।केंद्रीय योजनाओं की प्रगति का लिया जायजाबैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सर्व शिक्षा अभियान, समेकित बाल विकास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम समेत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और विकास कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जनहित के कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर जोर दिया।बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, विधायक सुरेश चौहान, संजय डोभाल, दर्जा राज्य मंत्री जगत सिंह चौहान सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और जिला स्तरीय विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *