Home / गढ़वाल न्यूज़ / मानसून का असर बढ़ा: उत्तराखण्ड में तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित, स्कूल बंद, चारधाम यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं

मानसून का असर बढ़ा: उत्तराखण्ड में तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित, स्कूल बंद, चारधाम यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं

उत्तराखंड में मानसून हुआ सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट; तापमान में आई गिरावटदेहरादून। उत्तराखंड में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। लगातार हो रही वर्षा का असर राज्य के कई हिस्सों में देखने को मिल रहा है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित होने लगा है। मौसम विभाग ने आज देहरादून सहित कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।पिछले 24 घंटों के दौरान हुई लगातार बारिश के कारण प्रदेश के कई क्षेत्रों में तापमान में लगभग 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन कई स्थानों पर जलभराव और आवागमन की समस्याएँ भी सामने आई हैं।मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, पौड़ी और टिहरी जिलों के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं हरिद्वार, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिलों में भी तेज बारिश का अनुमान लगाया गया है।इसके अलावा ऊधम सिंह नगर और अन्य मैदानी क्षेत्रों में लगभग 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पर्वतीय इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों से मौसम की ताजा जानकारी लेते रहने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *