रोजगार और स्किल ट्रेनिंग की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) दुगड्डा में 11 मई को अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कई निजी कंपनियां और विभिन्न संस्थान प्रतिभाग करेंगे।संस्थान प्रशासन के अनुसार मेले में 10 से अधिक कंपनियां हिस्सा लेंगी और युवाओं को अप्रेंटिसशिप के साथ रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। यह आयोजन सुबह 10 बजे से आईटीआई परिसर दुगड्डा में शुरू होगा।मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा और डिग्री पास अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इसके अलावा अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहे छात्र भी इस अवसर का लाभ उठा सकेंगे। चयनित युवाओं को अलग-अलग प्रतिष्ठित कंपनियों में ट्रेनिंग और कार्य अनुभव हासिल करने का मौका मिलेगा। साथ ही निर्धारित मानदेय भी दिया जाएगा।आयोजकों ने बताया कि युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुसार व्यावहारिक प्रशिक्षण देने और रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से यह मेला आयोजित किया जा रहा है। क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं से इसमें भाग लेने की अपील की गई है।
मेले में जाते समय साथ रखें ये जरूरी दस्तावेज
अपडेटेड बायोडाटा की 3 से 4 कॉपी
सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल एवं फोटोकॉपी
आधार कार्ड
पासपोर्ट साइज फोटो
अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन (यदि पहले से किया हो)






