Home / गढ़वाल न्यूज़ / सतपुली-पौड़ी रोड पर भूस्खलन से अफरा-तफरी, SDRF की मुस्तैदी से सभी यात्री सुरक्षित निकाले गए

सतपुली-पौड़ी रोड पर भूस्खलन से अफरा-तफरी, SDRF की मुस्तैदी से सभी यात्री सुरक्षित निकाले गए

सतपुली-पौड़ी मार्ग पर मलबे की चपेट में आई इनोवा, SDRF के त्वरित रेस्क्यू से एक ही परिवार के छह लोग सुरक्षितपौड़ी गढ़वाल। लगातार हो रही बारिश के बीच सतपुली-पौड़ी मोटर मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक इनोवा वाहन पर अचानक पहाड़ी से मलबा और पत्थर आ गिरे। घटना की सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान चलाकर वाहन में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना थाना सतपुली से SDRF को मिली। इसके बाद सब इंस्पेक्टर सावर सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से राहत कार्य शुरू किया और वाहन में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया।बताया गया कि वाहन में चालक समेत छह लोग सवार थे और सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। वे थैलीसैंण से दिल्ली की ओर जा रहे थे। समय पर बचाव अभियान शुरू होने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।लगातार बारिश और भूस्खलन के खतरे के बावजूद SDRF की टीम ने पूरी सावधानी और पेशेवर तरीके से अभियान चलाया, जिससे सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सका।इस घटना के बाद SDRF के सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने लोगों से बारिश के मौसम में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई हिस्सों में भारी वर्षा और भूस्खलन की आशंका बनी हुई है। ऐसे में अनावश्यक यात्रा से बचें और यात्रा करने से पहले मौसम विभाग तथा प्रशासन की ताजा सलाह अवश्य देखें। उन्होंने लोगों से संवेदनशील मार्गों पर अतिरिक्त सावधानी बरतने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन या SDRF से संपर्क करने की भी अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *