दिशा बैठक में गैरहाजिर अधिकारियों पर सांसद सख्त, स्वास्थ्य सेवाओं और नेटवर्क व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देशउत्तरकाशी। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में केंद्रीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए। टिहरी गढ़वाल सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों का आकलन किया गया और जनहित से जुड़े मामलों पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक के दौरान पीएमजीएसवाई और ब्रिडकुल विभाग के अधिशासी अभियंताओं की अनुपस्थिति पर सांसद ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने दोनों अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने के साथ ही उनके तबादले की संस्तुति करने के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि विकास कार्यों की समीक्षा बैठकों में अधिकारियों की उपस्थिति और जवाबदेही बेहद जरूरी है।स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने पर जोरस्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जनप्रतिनिधियों ने नौगांव, बड़कोट और पुरोला क्षेत्र में चिकित्सकों तथा सफाई कर्मचारियों की कमी का मुद्दा उठाया। इसके अलावा सड़क दुर्घटनाओं में मृत व्यक्तियों के पोस्टमार्टम की सुविधा चिन्यालीसौड़ और पुरोला में उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई।सांसद ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए, ताकि स्थानीय लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।सीमांत क्षेत्रों में नेटवर्क समस्या पर चिंताबैठक में दूरसंचार सेवाओं की स्थिति पर भी चर्चा हुई। सांसद ने बताया कि जिले के दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों से मोबाइल नेटवर्क बाधित रहने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बंद या प्रभावित मोबाइल टावरों को जल्द चालू कर संचार व्यवस्था को सुचारु बनाया जाए।किसानों की समस्याओं पर भी हुई चर्चाकृषि विभाग की समीक्षा के दौरान जंगली जानवरों द्वारा फसलों को पहुंचाए जा रहे नुकसान का मुद्दा प्रमुखता से उठा। सांसद ने विभाग को खेतों की घेरबाड़ समेत अन्य प्रभावी उपाय अपनाने के निर्देश दिए, ताकि किसानों की फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।वहीं उद्यान विभाग को जिले में बागवानी गतिविधियों को बढ़ावा देने और किसानों को आधुनिक तकनीकों व योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सक्रिय प्रयास करने को कहा गया।केंद्रीय योजनाओं की प्रगति का लिया जायजाबैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, रोजगार सृजन कार्यक्रम समेत विभिन्न केंद्रीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।सांसद ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे और कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने विभागों और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को गति देने पर भी बल दिया।बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, विधायक सुरेश चौहान, संजय डोभाल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
Home / गढ़वाल न्यूज़ / उत्तरकाशी दिशा बैठक में अफसरों की गैरहाजिरी पर सांसद का कड़ा रुख, स्पष्टीकरण के साथ तबादले के निर्देश”
उत्तरकाशी दिशा बैठक में अफसरों की गैरहाजिरी पर सांसद का कड़ा रुख, स्पष्टीकरण के साथ तबादले के निर्देश”
June 20, 2026
Previous ArticleNext Article



