मसूरी में नकली पिस्टल लहराना पड़ा भारी, पुलिस ने की कार्रवाई, फॉर्च्यूनर वाहन सीजदेहरादून पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने और सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।इसी अभियान के दौरान 20 जून 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर एक वाहन से किसी व्यक्ति द्वारा पिस्टल जैसी वस्तु हवा में लहराई जा रही है। सूचना मिलते ही कोतवाली मसूरी पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए टिहरी बाईपास क्षेत्र में चेकिंग शुरू की।जांच के दौरान यूपी-14 डीआर-1000 नंबर की फॉर्च्यूनर कार को रोककर तलाशी ली गई। वाहन चालक ने अपनी पहचान गाजियाबाद निवासी विक्की गर्ग के रूप में बताई। पूछताछ में चालक ने बताया कि वह अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ उत्तराखंड घूमने आया था। उसके अनुसार वाहन में मौजूद एक रिश्तेदार ने मजाक में पिस्टल जैसी दिखने वाली गैस लाइटर को बाहर लहराया था, जिसे देखकर पीछे चल रहे किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दी।वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को पिस्टल के आकार का गैस लाइटर बरामद हुआ। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की। साथ ही संबंधित फॉर्च्यूनर वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज कर दिया गया।देहरादून पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर ऐसा कोई भी कृत्य न करें जिससे लोगों में भय या भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित हो।
Home / गढ़वाल न्यूज़ / सोशल मीडिया और सड़क पर दबंगई का प्रदर्शन पड़ा भारी, नकली पिस्टल के साथ पकड़ा गया चालक; फॉर्च्यूनर कार सीज
सोशल मीडिया और सड़क पर दबंगई का प्रदर्शन पड़ा भारी, नकली पिस्टल के साथ पकड़ा गया चालक; फॉर्च्यूनर कार सीज
June 21, 2026
Previous ArticleNext Article



