Home / Uncategorized / ऋषिकेश पुलिस का गैंगस्टरों पर शिकंजा, ‘किंग ऑफ उत्तराखण्ड’ जग्गा समेत 3 गिरफ्तार; 4 पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा

ऋषिकेश पुलिस का गैंगस्टरों पर शिकंजा, ‘किंग ऑफ उत्तराखण्ड’ जग्गा समेत 3 गिरफ्तार; 4 पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा

‘किंग ऑफ उत्तराखण्ड’ का रौब पड़ा भारी, गैंगस्टर एक्ट में जग्गा समेत 3 गिरफ्तारऋषिकेश। आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए देहरादून पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत ऋषिकेश पुलिस ने संगठित अपराध में सक्रिय एक गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। भूमि और पारिवारिक विवादों में हस्तक्षेप कर लोगों को डराने-धमकाने, मारपीट, अवैध वसूली और ब्लैकमेलिंग के आरोपों में पुलिस ने गिरोह के सरगना जगजीत उर्फ जग्गा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।पुलिस के अनुसार, मायाकुंड निवासी जगजीत उर्फ जग्गा अपने साथियों के साथ मिलकर क्षेत्र में गिरोह संचालित कर रहा था। आरोप है कि गिरोह के सदस्य जमीन और पारिवारिक विवादों में जबरन हस्तक्षेप करते थे और पक्षकारों पर दबाव बनाकर अपने पक्ष में फैसला कराने का प्रयास करते थे। लोगों को फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कथित तौर पर वसूली और ब्लैकमेलिंग भी की जाती थी। इसके अलावा घरों में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप भी गिरोह पर हैं।शिकायत करने से भी डरते थे लोगपुलिस का कहना है कि गिरोह ने क्षेत्र में भय का माहौल बना रखा था, जिसके चलते कई लोग इनके खिलाफ शिकायत करने से भी बचते थे। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गिरोह के सदस्यों के विरुद्ध वर्ष 2016 से 2026 के बीच 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं।लगातार आपराधिक गतिविधियों और आम लोगों में भय की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार कर सक्षम न्यायालय से अनुमति प्राप्त की। इसके बाद कोतवाली ऋषिकेश में मु0अ0सं0 405/2026 के तहत गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।‘KING OF उत्तराखण्ड’ का बोर्ड बरामदगिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जगजीत उर्फ जग्गा की निशानदेही पर उसके घर से ‘KING OF उत्तराखण्ड’ लिखा बोर्ड बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी इसी नाम और अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर लोगों पर दबदबा बनाने का प्रयास करता था।तीन आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाशपुलिस ने कार्रवाई के दौरान निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया—- जगजीत उर्फ जग्गा, निवासी मायाकुंड, ऋषिकेश — गैंग लीडर- प्रणव उर्फ राघव बत्रा, निवासी सोमेश्वर नगर, ऋषिकेश — गैंग सदस्य- दीपेश कुमार, निवासी कृष्णानगर कॉलोनी, ऋषिकेश — गैंग सदस्यवहीं रवि गुप्ता, निवासी शिवाजी नगर, ऋषिकेश को मामले में वांछित बताया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।कई मामलों में दर्ज है आपराधिक इतिहासपुलिस के मुताबिक गिरफ्तार गैंग लीडर और गिरोह से जुड़े आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग समय में मारपीट, धमकी, आबकारी अधिनियम, आईटी एक्ट, पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज रहे हैं। वर्ष 2026 में भी कई आपराधिक मामले दर्ज होने का उल्लेख पुलिस रिकॉर्ड में है।इन पुलिसकर्मियों ने संभाली कार्रवाई की कमानपूरी कार्रवाई में कोतवाली ऋषिकेश और डोईवाला पुलिस की टीम शामिल रही। टीम में निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट, निरीक्षक राकेश गुसाईं, व0उ0नि0 नवीन जोशी, उपनिरीक्षक देवेन्द्र पंवार, जगमोहन सिंह, विकसित पंवार, बिनेश कुमार, राजनारायण सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।देहरादून पुलिस का कहना है कि संगठित अपराध और आपराधिक गिरोहों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *