Home / Uncategorized / अब घर बैठे बनेंगे राशन कार्ड, ऑनलाइन हुई पूरी प्रक्रिया

अब घर बैठे बनेंगे राशन कार्ड, ऑनलाइन हुई पूरी प्रक्रिया

उत्तराखंड सरकार ने राशन कार्ड से जुड़ी सेवाओं को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए नया यूनिफाइड राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम (URCMS) पोर्टल शुरू कर दिया है। केंद्र सरकार की स्मार्ट पीडीएस योजना के तहत लागू इस नई व्यवस्था से अब नागरिक घर बैठे नया राशन कार्ड बनवा सकेंगे और पुराने कार्ड में जरूरी बदलाव भी ऑनलाइन कर पाएंगे।पहले राशन कार्ड से जुड़े कामों के लिए लोगों को दफ्तरों और राशन की दुकानों के कई चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब यह प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल कर दी गई है। सरकार ने पुराने आरसीएमएस पोर्टल को आधुनिक तकनीक के साथ अपडेट कर नया यूआरसीएमएस पोर्टल तैयार किया है, जिससे लोगों को तेज, सरल और पारदर्शी सेवाएं मिल सकें।अब नागरिक आधिकारिक पोर्टल पर Citizen Login के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं और जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं। नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करने वालों को आधार आधारित ओटीपी सत्यापन करना होगा, जबकि पुराने राशन कार्ड में संशोधन कराने के लिए कार्ड के मुखिया के पंजीकृत मोबाइल नंबर से लॉगिन करना जरूरी होगा।जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल के अनुसार, नई व्यवस्था लागू होने के बाद राशन कार्ड से जुड़ी अधिकांश सेवाएं घर बैठे उपलब्ध होंगी। हालांकि जरूरत पड़ने पर लोग तहसील और जिला पूर्ति कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं।इसके साथ ही पुराने राशन कार्ड धारकों से समय रहते ई-केवाईसी पूरा कराने की अपील की गई है। विभाग ने बताया कि निर्धारित तिथि 30 मई से पहले सभी लाभार्थी “मेरा ई-केवाईसी” ऐप के जरिए आसानी से घर बैठे अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर लें।

नए राशन कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेज

परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड

पासपोर्ट साइज फोटो

आय प्रमाण पत्र

मुखिया का पैन कार्ड

बिजली बिलबैंक पासबुक

गैस बुक की कॉपी

राशन कार्ड ट्रांसफर कराने के लिए जरूरी दस्तावेज

प्रार्थना पत्र

बैंक पासबुक

गैस बुक

बिजली बिल

राशन कार्ड की कॉपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *