Home / Uncategorized / दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: मां डाट काली मंदिर के पास पलटा कूड़े से भरा ट्रक, लगा भीषण जाम

दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: मां डाट काली मंदिर के पास पलटा कूड़े से भरा ट्रक, लगा भीषण जाम

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा सामने आया, जब एलिवेटेड रोड पर मां डाट काली मंदिर के पास कूड़े से लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया और देखते ही देखते लंबा जाम लग गया।

हादसे के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने ट्रैफिक को नियंत्रित करने और रास्ता साफ कराने का काम शुरू किया।

गौरतलब है कि एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद यह पहली बार है जब इस तरह की जाम की स्थिति देखने को मिली है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *