पुरोला में सड़क विकास को मिली नई गति, विधायक दुर्गेश्वर लाल ने किया महत्वपूर्ण सड़क परियोजना का शुभारंभपुरोला। क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पुरोला विधानसभा के विधायक दुर्गेश्वर लाल ने विकासखंड मोरी के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत स्वीकृत एक अहम सड़क परियोजना का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने भूमि पूजन और शिलान्यास कर निर्माण कार्यों की शुरुआत कराई।परियोजना के अंतर्गत गमरी–मैजनी मोटर मार्ग के किलोमीटर 5 से किरोली मोटर रोड (स्टेज-I एवं स्टेज-II) तक सड़क के डामरीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जाएगा। लगभग 14.30 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के अनेक गांवों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध होगी।विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि सड़क संपर्क किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ होता है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद दूरस्थ गांवों के लोगों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी और शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच पहले की अपेक्षा अधिक सुगम हो सकेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को मजबूत सड़क नेटवर्क से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं को विधायक के समक्ष रखा। जनहित से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मौके पर ही अपनी विधायक निधि से छह लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराने की घोषणा की। इस घोषणा का स्थानीय लोगों ने स्वागत करते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया।ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के सुदृढ़ीकरण से न केवल यात्रा सुगम होगी, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को भी नया बल मिलेगा। परियोजना के शुरू होने से क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है।,
Home / गढ़वाल न्यूज़ / ग्रामीण संपर्क व्यवस्था को मिलेगा नया आयाम, विधायक दुर्गेश्वर लाल ने सड़क निर्माण परियोजना का किया शुभारंभ
ग्रामीण संपर्क व्यवस्था को मिलेगा नया आयाम, विधायक दुर्गेश्वर लाल ने सड़क निर्माण परियोजना का किया शुभारंभ
June 25, 2026
Previous ArticleNext Article



