Home / गढ़वाल न्यूज़ / चमोली में बड़ा सड़क हादसा: बदरीनाथ हाईवे पर दो कारों की जोरदार टक्कर, 8 घायल

चमोली में बड़ा सड़क हादसा: बदरीनाथ हाईवे पर दो कारों की जोरदार टक्कर, 8 घायल

चमोली जिले में शनिवार सुबह बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। लंगासू क्षेत्र के पास एक खतरनाक मोड़ पर तेज रफ्तार दो कारें आपस में भिड़ गईं। हादसे में दोनों वाहनों में सवार आठ लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11:30 बजे एक तेज रफ्तार Tata Nexon अचानक नियंत्रण खो बैठी और सामने से बदरीनाथ की ओर जा रही Maruti Suzuki Ertiga से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को गाड़ियों से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही लंगासू पुलिस चौकी की टीम भी मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। बाद में क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराया गया।हादसे में घायल लोगों की पहचान योगेश (28), सुनेपाल सिंह, विजय (34), अभय प्रताप (24), सुमित (30) और अजीत (24) के रूप में हुई है। ये सभी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के समधी शिवपुरी ढोलारी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। इसके अलावा कुलदीप सिंह राणा (62), यशोदा देवी (75) और सतीश (42) भी घायल हुए हैं।सभी घायलों को कर्णप्रयाग उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार सभी की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *