स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में 12वें नंबर पर आया देहरादूनदेहरादून। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शहरों और वार्डों स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 के तहत रैंकिंग जारी की है। इसमें देहरादून की रैंकिंग में सात पायदान का सुधार हुआ और रैंकिंग 12वीं आई है। जबकि काशीपुर और ऋषिकेश रैंकिंग में गिरावट आई है। इन शहरों की रैंकिंग क्रमशः 21वीं और 16वीं आई है।
राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत पीसीबी देहरादून, काशीपुर और ऋषिकेश में हवा की निगरानी करने के साथ उसको बेहतर करने के लिए कार्य कर रहा है। इसमें देहरादून की रैंकिंग में तीसरे वर्ष लगातार सुधार दिखाई दिया है। इस वर्ष तीन से दस लाख की आबादी वाले 42 शहरों की रैंकिंग में दून ने 12वां स्थान प्राप्त किया है। जबकि पिछले वर्ष रैंकिंग 19वीं थी। तीन लाख से कम आबादी वाले शहरों में ऋषिकेश की रैंकिंग 16वीं रही, जबकि पिछले वर्ष यह 14वीं थी। काशीपुर की रैंकिंग 21वीं आई जबकि पहले 18वीं थी।
व्रारोस्वच्छ हवा रैंकिंग में इंदौर को पछाड़ लखनऊ अव्वलनई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में इंदौर को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया है। सर्वेक्षण में राज्य के 16 शहरों ने विभिन्न श्रेणियों जगह बनाई है। रैंकिंग में दूसरा स्थान देश के सबसे स्वच्छ शहर का दर्जा रखने वाले इंदौर और तीसरा स्थान जबलपुर को मिला है। वहीं, भोपाल व आगरा संयुक्त रूप से चौथे और गुजरात का सूरत पांचवें स्थान पर रहा।
नई दिल्ली में सोमवार को सर्वेक्षण के परिणाम जारी किए गए। दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में गाजियाबाद ने 9वां, कानपुर ने 11वां, प्रयागराज ने 13वां और मेरठ ने 22वां स्थान प्राप्त किया। वहीं, 3 लाख से 10 लाख तक की आबादी वाले शहरों में भी यूपी के छह शहरों ने मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। इसमें फिरोजाबाद ने दूसरा, झांसी ने 5वां, मुरादाबाद व नोएडा ने 8वां, गोरखपुर ने 22वां और बरेली ने 26वां स्थान प्राप्त किया। तीन लाख से कम आबादी वाले शहरों में रायबरेली 17वें, अनपरा 29वें, खुर्जा 30वें और गजरौला 31वें स्थान पर है। ब्यूरो



