पौड़ी गढ़वाल के नैनीडांडा ब्लॉक स्थित ग्राम मजेड़ा (गोलीखाल) की रहने वाली मोनिका रावत ने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) में चयनित होकर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
मोनिका रावत, शहीद हवलदार जसपाल सिंह रावत की पुत्री हैं। उनके चयन को परिवार के संस्कार, अनुशासन और देशभक्ति की परंपरा का परिणाम माना जा रहा है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ती दिख रही है।
स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने इस उपलब्धि को प्रेरणादायक बताते हुए मोनिका को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। वहीं पूरे परिवार को भी इस गौरवपूर्ण क्षण पर बधाई मिल रही है।
यह सफलता न केवल मोनिका रावत के लिए, बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय बन गई है, जो युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करती है।






