Home / गढ़वाल न्यूज़ / युवक हत्याकांड का खुलासा तेज, फरार दो अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में

युवक हत्याकांड का खुलासा तेज, फरार दो अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में

रायपुर हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई जारी, दो और आरोपी गिरफ्तारदेहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र के रक्षा विहार, चूना भट्टा में 22 अगस्त की रात हुए विवाद में घायल मोहम्मद इफ्तियार की उपचार के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दो और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अब तक कुल 05 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है।घटना के संबंध में मृतक के भाई नजरे आलम की तहरीर पर थाना रायपुर में मु०अ०स०-336/2026, धारा 103(1)/238/3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवकों के बीच कहासुनी के बाद विवाद हुआ था, जिसमें मोहम्मद इफ्तियार घायल हो गए थे।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्व में तीन अभियुक्तों अनस, आरिस और जावेद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार सुद्धोवाला भेज दिया गया।जांच और गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान घटना में अन्य युवकों की संलिप्तता की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी।इसी क्रम में 25 अगस्त 2026 को पुलिस टीम को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चूना भट्टा स्थित बस अड्डे के पास से दो फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त1. तल्हा उर्फ कैफपुत्र मोहम्मद इरफान, निवासी रक्षा विहार, थाना रायपुर, देहरादून।2. अबू बसरपुत्र मोहम्मद खालिद, निवासी मोहल्ला हसनपुर बस्सी, कीरतपुर, थाना कीरतपुर, जिला बिजनौर।पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा घटना में शामिल अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *