Home / Uncategorized / रेखा इंदवाण के उत्कृष्ट कार्यों को मिली पहचान, समारोह में हुआ सम्मान

रेखा इंदवाण के उत्कृष्ट कार्यों को मिली पहचान, समारोह में हुआ सम्मान

उत्तरकाशी। नौगांव विकासखंड की ग्राम पंचायत बजलाड़ी में आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती रेखा इंदवाण को उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत की ओर से उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ नकद पुरस्कार प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की गई।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान जयवीर सिंह राणा ने कहा कि श्रीमती रेखा इंदवाण लंबे समय से गांव में बाल एवं महिला कल्याण से जुड़े कार्यों को समर्पित भाव से निभा रही हैं। उनके प्रयासों से आंगनबाड़ी केंद्र की गतिविधियां सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं और लाभार्थियों को योजनाओं का बेहतर लाभ मिल रहा है।वर्ष 2008 से सेवाएं दे रहीं रेखा इंदवाण ने बच्चों के पोषण, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की देखभाल, स्वास्थ्य जागरूकता तथा स्वच्छता अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई है। ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को सफल बनाने में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।कोविड-19 महामारी के चुनौतीपूर्ण दौर में भी उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर जनजागरूकता और राहत संबंधी गतिविधियों में सहयोग दिया, जिसकी ग्रामीणों ने विशेष सराहना की।उनकी सेवाओं को देखते हुए भंकोली वार्ड की जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रियंका थपलियाल ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की और सम्मान प्रमाण पत्र प्रदान किया।इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने रेखा इंदवाण के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *