Home / गढ़वाल न्यूज़ / लाखों की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी, पंजाब से पकड़ा गया शातिर आरोपी

लाखों की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी, पंजाब से पकड़ा गया शातिर आरोपी

भरोसे के नाम पर 45 लाख की ठगी, वाहन सौदे में भी रकम हड़पने का आरोप; लुधियाना से आरोपी गिरफ्तारदेहरादून। राजपुर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के दो मामलों में वांछित चल रहे 40 वर्षीय आरोपी को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर लोगों को वाहन किराए पर लगाने और वाहन बिक्री का भरोसा देकर लाखों रुपये की रकम लेने के आरोप हैं।मामले की शुरुआत 13 मार्च 2026 को हुई, जब रिंग रोड, रायपुर निवासी अनिल कुमार ने राजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के मुताबिक आरोपी आदर्श वीर धवन ने वादी और उसके साथियों से उनके वाहन किराए पर लेकर आगे किराए पर चलाने की बात कही थी। आरोप है कि इस भरोसे के आधार पर उनसे करीब 45 लाख रुपये ले लिए गए। समय बीतने के बावजूद न तो वाहन वापस किए गए और न ही रकम लौटाई गई। रकम और वाहनों की मांग करने पर कथित तौर पर गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा संख्या 50/2026 के तहत BNS की धारा 316(2)/351(2) में केस दर्ज किया।इसके बाद 16 जुलाई 2026 को यातायात पुलिस कार्यालय देहरादून से जुड़े देवकुश ने भी राजपुर थाने में शिकायत दी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी ने अपनी क्रेटा कार बेचने के नाम पर उनसे 9.50 लाख रुपये लिए, लेकिन लंबे समय बाद भी वाहन उनके नाम ट्रांसफर नहीं किया गया और रकम भी वापस नहीं की गई। इस मामले में मुकदमा संख्या 158/2026, धारा 316(2) BNS के तहत अभियोग दर्ज किया गया।दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद राजपुर पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के साथ आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। आरोपी के फरार रहने पर न्यायालय से उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी प्राप्त किया गया।पुलिस टीम ने मैन्युअल पुलिसिंग और लगातार सुरागरसी के जरिए आरोपी के संबंध में जानकारी जुटाई। इसी क्रम में मिली सूचना के आधार पर 16 अगस्त 2026 को आरोपी आदर्श वीर धवन को सीएससी सेंटर, लुधियाना (पंजाब) से गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपी:आदर्श वीर धवन पुत्र जुगल किशोर धवन, निवासी नई बस्ती, विवेक विहार, राजपुर, देहरादून, उम्र 40 वर्ष।गिरफ्तारी करने वाली टीम:- उपनिरीक्षक अनित कुमार- कांस्टेबल मोहित- कांस्टेबल अमित- हेड कांस्टेबल किरण कुमार, SOG नगर.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *