Home / Uncategorized / लोकदेवता गोलज्यू की बाल कथा अब बड़े पर्दे पर, ‘बाला गौरिया’ को CM धामी ने दी शुभकामनाएं

लोकदेवता गोलज्यू की बाल कथा अब बड़े पर्दे पर, ‘बाला गौरिया’ को CM धामी ने दी शुभकामनाएं

‘बाला गौरिया’ के जरिए बड़े पर्दे पर जीवंत होगी उत्तराखंड की लोक विरासतदेहरादून। उत्तराखंड की लोक संस्कृति और लोक आस्था को नई पहचान देने वाली फिल्म ‘बाला गौरिया’ का टीजर और पोस्टर बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में जारी किया। यह फिल्म न्याय के लोक देवता गोलज्यू के बाल जीवन और उनसे जुड़ी लोककथाओं पर आधारित है।हिमाद्रि प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन नितिन तिवारी और निर्माण मनोज चंदोला ने किया है। फिल्म के अक्टूबर के पहले सप्ताह में सिनेमाघरों में रिलीज होने की संभावना है।लोक संस्कृति को मिलेगा नया मंचमुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की लोकगाथाएं, लोक देवता और पारंपरिक संस्कृति राज्य की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुसार ऐसी फिल्में नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के साथ प्रदेश की विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का माध्यम बनेंगी।फिल्म पर्यटन पर सरकार का फोकसमुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार उत्तराखंड को फिल्म निर्माण और फिल्म पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। नई पर्यटन नीति के तहत शूटिंग अनुमति प्रक्रिया को सरल बनाने, निर्माताओं को प्रोत्साहन देने और विभिन्न क्षेत्रों में फिल्म सिटी विकसित करने जैसे कदम उठाए गए हैं।युवाओं के लिए रोजगार के अवसरधामी ने कहा कि फिल्म उद्योग के विस्तार से स्थानीय युवाओं को अभिनय, तकनीकी कार्यों और फिल्म निर्माण से जुड़े क्षेत्रों में रोजगार व स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे। साथ ही प्रदेश की बोली-भाषा, लोक परंपराएं और पर्यटन स्थल भी व्यापक पहचान हासिल करेंगे।कार्यक्रम में फिल्म निर्माता मनोज चंदोला सहित फिल्म की पूरी टीम और कलाकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *