
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने देशभर के युवाओं के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। संगठन ने नई दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद, हैदराबाद, श्रीहरिकोटा समेत आठ केंद्रों में 242 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 27 जुलाई 2026 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।किन पदों पर होगी भर्ती?इस भर्ती अभियान के तहत निम्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी—असिस्टेंट – 111 पदजूनियर पर्सनल असिस्टेंट – 81 पदअपर डिवीजन क्लर्क (UDC) – 22 पदस्टेनोग्राफर – 10 पदअसिस्टेंट (स्वायत्त निकाय) – 17 पदजूनियर पर्सनल असिस्टेंट (स्वायत्त निकाय) – 1 पदकुल रिक्तियां – 242किन शहरों में मिलेगी नियुक्ति?चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति अहमदाबाद, बेंगलुरु, हासन, हैदराबाद, महेंद्रगिरि, नई दिल्ली, श्रीहरिकोटा और तिरुवनंतपुरम स्थित ISRO केंद्रों में की जाएगी। आवेदन करते समय उम्मीदवार अपनी पसंद का केंद्र चुन सकते हैं।शैक्षणिक योग्यताअसिस्टेंट एवं UDCकिसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 60% अंक या 6.32 CGPA के साथ स्नातक।कंप्यूटर संचालन का ज्ञान आवश्यक।जूनियर पर्सनल असिस्टेंट एवं स्टेनोग्राफर60% अंकों के साथ स्नातक अथवा कमर्शियल/सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस में डिप्लोमा।स्टेनोग्राफी का अनुभव।अंग्रेजी स्टेनोग्राफी में 60 शब्द प्रति मिनट की गति।कंप्यूटर का व्यावहारिक ज्ञान।आयु सीमाअधिकतम आयु: 28 वर्षOBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट।SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट।दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक, विधवा एवं अन्य आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियमों के अनुसार अतिरिक्त छूट मिलेगी।आयु की गणना 16 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी।चयन प्रक्रियाभर्ती तीन चरणों में होगी—कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT)स्किल टेस्टलिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर अंतिम मेरिटलिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को लगभग 1:5 के अनुपात में स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।वेतनचयनित उम्मीदवारों को ₹25,500 के बेसिक वेतन के साथ महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), परिवहन भत्ता तथा अन्य सरकारी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।आवेदन शुल्कआवेदन शुल्क: ₹100प्रोसेसिंग शुल्क पद के अनुसार देय होगा।CBT में शामिल होने वाले पात्र उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार प्रोसेसिंग शुल्क वापस किया जाएगा।महिला, SC, ST, PwBD और पूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को निर्धारित नियमों के तहत शुल्क में छूट एवं रिफंड का लाभ मिलेगा।महत्वपूर्ण तिथियांआवेदन शुरू: 27 जुलाई 2026अंतिम तिथि: 16 अगस्त 2026आधिकारिक वेबसाइट: www.isro.gov.in�



