Home / गढ़वाल न्यूज़ / UP Board Exam 2027: पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, 16 अगस्त तक विद्यालयों को अपलोड करना होगा छात्र डेटा”

UP Board Exam 2027: पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, 16 अगस्त तक विद्यालयों को अपलोड करना होगा छात्र डेटा”

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, 16 अगस्त तक अपलोड होगा छात्रों का डेटालखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परिषद ने सभी संबद्ध विद्यालयों को निर्धारित समय सीमा के भीतर छात्रों का पंजीकरण, परीक्षा शुल्क जमा करने और आवश्यक विवरण ऑनलाइन अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।परिषद की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार विद्यालयों को कक्षा 10 और 12 के विद्यार्थियों का प्रवेश लेकर परीक्षा शुल्क एकत्रित करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद विद्यालयों को 10 अगस्त तक संपूर्ण परीक्षा शुल्क कोषागार में जमा करना होगा।16 अगस्त तक अपलोड करना होगा छात्रों का विवरणशुल्क जमा करने के बाद विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को 16 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि तक विद्यार्थियों का शैक्षिक एवं व्यक्तिगत विवरण परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। इसमें छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, विषय, फोटो और अन्य आवश्यक जानकारियां शामिल होंगी।विलंब शुल्क के साथ भी मिलेगा अवसरपरिषद ने विलंब से आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के लिए भी व्यवस्था की है। निर्धारित तिथि के बाद 100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क 16 अगस्त तक जमा किया जा सकेगा। वहीं ऐसे विद्यार्थियों का विवरण 20 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन अपलोड किया जा सकेगा।अगस्त के अंत तक होगी विवरणों की जांचऑनलाइन दर्ज किए गए अभ्यर्थियों के विवरण की जांच के लिए 21 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक चेकलिस्ट उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान विद्यालय छात्र-छात्राओं के नाम, जन्मतिथि, विषय, फोटो एवं अन्य विवरणों का सत्यापन कर सकेंगे।यदि किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है तो 1 सितंबर से 10 सितंबर 2026 तक केवल संशोधन की अनुमति होगी। इस अवधि में नए अभ्यर्थियों का पंजीकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा।30 सितंबर तक जमा करने होंगे दस्तावेजपंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद विद्यालयों को फोटोयुक्त नामावली तथा कोषागार में शुल्क जमा करने से संबंधित दस्तावेज 30 सितंबर 2026 तक जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय में जमा कराने होंगे।परीक्षा शुल्क निर्धारितयूपी बोर्ड ने संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित किया है। संस्थागत हाईस्कूल परीक्षार्थियों के लिए शुल्क 500.75 रुपये तथा इंटरमीडिएट के लिए 600.75 रुपये तय किया गया है। वहीं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए हाईस्कूल परीक्षा शुल्क 700.75 रुपये और इंटरमीडिएट के लिए 800 रुपये निर्धारित किया गया है। अतिरिक्त विषय लेने वाले छात्रों को अलग से शुल्क जमा करना होगा।प्रधानाचार्यों को दिए गए विशेष निर्देशपरिषद ने विद्यालयों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि विद्यार्थियों से संबंधित सभी जानकारियों का सत्यापन करने के बाद ही उन्हें ऑनलाइन दर्ज किया जाए। किसी भी प्रकार की त्रुटि या गलत जानकारी के लिए संबंधित प्रधानाचार्य और कक्षाध्यापक जिम्मेदार माने जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *