Home / गढ़वाल न्यूज़ / उत्तरकाशी में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, पुरोला-यमुनोत्री-गंगोत्री के अधिकांश बूथों पर डिजिटाइजेशन पूरा, 78.31% कार्य सम्पन्न

उत्तरकाशी में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, पुरोला-यमुनोत्री-गंगोत्री के अधिकांश बूथों पर डिजिटाइजेशन पूरा, 78.31% कार्य सम्पन्न

उत्तरकाशी में मतदाता सूची के डिजिटलीकरण को मिली रफ्तार, कई बूथों पर कार्य पूर्णउत्तरकाशी। जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने की दिशा में प्रशासन तेजी से कार्य कर रहा है। निर्वाचन विभाग की टीमें लगातार फील्ड स्तर पर सक्रिय रहकर मतदाता अभिलेखों के सत्यापन और डिजिटलीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही हैं।अभियान के तहत जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के डिजिटलीकरण का कार्य तेजी से प्रगति पर है। अब तक कुल 78.31 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है, जबकि कई मतदान केंद्रों पर यह प्रक्रिया पूरी तरह संपन्न हो चुकी है।प्रगति के मामले में पुरोला विधानसभा क्षेत्र सबसे आगे है, जहां 45 मतदान केंद्रों पर डिजिटलीकरण का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। वहीं यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र में भी अभियान ने गति पकड़ी है और यहां 41 मतदान केंद्रों पर कार्य पूर्ण हो चुका है।गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र में भी निर्वाचन कर्मियों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यहां अब तक 18 मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं डिजिटलीकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।निर्वाचन विभाग का लक्ष्य निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी मतदान केंद्रों की मतदाता सूचियों को पूरी तरह अपडेट और डिजिटल स्वरूप में तैयार करना है, ताकि आगामी चुनावों में मतदाताओं को अधिक सुविधाजनक और पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *