Home / गढ़वाल न्यूज़ / उत्तराखंड में प्रशासनिक बदलाव, छह अफसरों के विभाग बदले; विजय जोगदंडे को गृह विभाग की कमान

उत्तराखंड में प्रशासनिक बदलाव, छह अफसरों के विभाग बदले; विजय जोगदंडे को गृह विभाग की कमान

उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल, छह अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारीदेहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बदलाव करते हुए छह अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-1 की ओर से जारी आदेश के तहत तीन आईएएस, एक पीसीएस और सचिवालय सेवा के दो अधिकारियों की जिम्मेदारियों में संशोधन किया गया है।आईएएस विजय कुमार जोगदंडे को अब अपर सचिव, गृह विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं आईएएस डॉ. आनंद श्रीवास्तव को अपर सचिव, नागरिक उड्डयन के साथ महानिदेशक, कृषि एवं उद्यान का दायित्व दिया गया है। उन्हें अपर सचिव, राजस्व विभाग की जिम्मेदारी से मुक्त किया गया है।आईएएस विनोद गिरी गोस्वामी से अपर सचिव, आवास विभाग का दायित्व वापस लिया गया है। हालांकि, उनके पास मौजूद अन्य जिम्मेदारियां पहले की तरह बनी रहेंगी।पीसीएस अधिकारी सुंदर लाल सेमवाल को अपर सचिव, समाज कल्याण विभाग के पदभार से कार्यमुक्त किया गया है।सचिवालय सेवा के सुनील सिंह को गृह विभाग के अपर सचिव पद से हटाकर आवास विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में सचिवालय सेवा की अधिकारी महिमा रैकली को अपर सचिव, राजस्व एवं सैनिक कल्याण विभाग का दायित्व सौंपा गया है।शासन के आदेश के मुताबिक सभी संबंधित अधिकारी अपनी मौजूदा जिम्मेदारियों से कार्यमुक्त होकर नई तैनाती वाले पदों पर तत्काल कार्यभार संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *