Home / गढ़वाल न्यूज़ / चौबट्टाखाल को पर्यटन की नई पहचान दिलाएंगी सतपुली और स्यूंसी झील परियोजनाएं

चौबट्टाखाल को पर्यटन की नई पहचान दिलाएंगी सतपुली और स्यूंसी झील परियोजनाएं

सतपुली और स्यूंसी झील परियोजनाओं से बदलेगी चौबट्टाखाल की तस्वीर, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया आयामकोटद्वार, 8 जुलाई 2026। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सतपुली और स्यूंसी झील परियोजनाओं के पूरा होने के बाद चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र पर्यटन के नए केंद्र के रूप में उभरेगा, जिससे स्थानीय लोगों, खासकर युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे।सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यासक्षेत्रीय दौरे के दौरान सतपाल महाराज ने 123.18 लाख रुपये की लागत से बनने वाले कुल्हाड़ बैंड–किनसूर–भरवाड़ी–कैण्डुल–डलगांव–उमन–किनसूर मोटर मार्ग का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी साझा की।सतपुली झील से बढ़ेगा पर्यटनकैबिनेट मंत्री ने बताया कि करीब 56 करोड़ रुपये की लागत से विकसित हो रही 750 मीटर लंबी सतपुली झील क्षेत्र के पर्यटन को नई पहचान देगी। लैंसडाउन और देवप्रयाग के निकट होने के कारण यहां पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है। झील बनने के बाद वॉटर स्पोर्ट्स, बोटिंग और अन्य साहसिक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही पैराग्लाइडिंग जैसी एडवेंचर गतिविधियों का भी विस्तार किया जाएगा, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।स्यूंसी झील परियोजना से मिलेगा बहुआयामी लाभउन्होंने कहा कि बीरोंखाल विकासखंड में प्रस्तावित 123.41 करोड़ रुपये की स्यूंसी झील (बैराज) परियोजना केवल पर्यटन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जल संरक्षण, पेयजल उपलब्धता और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगी। यह परियोजना क्षेत्र के दीर्घकालिक विकास में अहम भूमिका निभाएगी।अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूदकार्यक्रम में एसडीएम रेखा आर्य, लोक निर्माण विभाग लैंसडाउन के अधिशासी अभियंता विवेक कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *