Home / गढ़वाल न्यूज़ / उत्तराखंड में बारिश का हाई अलर्ट, 9 और 10 जुलाई को कई जिलों में मूसलाधार वर्षा के आसार

उत्तराखंड में बारिश का हाई अलर्ट, 9 और 10 जुलाई को कई जिलों में मूसलाधार वर्षा के आसार

उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो चेतावनी जारीदेहरादून, 8 जुलाई 2026। उत्तराखंड में अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 9 और 10 जुलाई को राज्य के कई जिलों में भारी से अत्यधिक बारिश, तेज गर्जना, बिजली गिरने और तीव्र वर्षा की संभावना जताई है। मौसम चेतावनी के बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) ने सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने और आवश्यक सुरक्षा तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।9 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्टमौसम विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चम्पावत जिलों में भारी से अत्यधिक वर्षा की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।10 जुलाई को इन जिलों में रहेगा असर10 जुलाई को पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चम्पावत और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट प्रभावी रहेगा। इसके अलावा देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में येलो अलर्ट जारी किया गया है।प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कताराज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलों को संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने, राहत एवं बचाव दलों को पूरी तरह तैयार रखने और आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही भूस्खलन संभावित मार्गों और प्रमुख सड़कों की लगातार निगरानी करने तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।जिला सूचना अधिकारियों को भी मौसम संबंधी चेतावनियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि समय रहते लोगों तक आवश्यक जानकारी पहुंच सके।लोगों से सावधानी बरतने की अपीलआपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग के सचिव विनोद कुमार सुमन ने नागरिकों से मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, विशेषकर पर्वतीय और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से परहेज करें। नदी, नालों और बरसाती गधेरों के आसपास न जाएं तथा मौसम सामान्य होने तक सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *