Home / गढ़वाल न्यूज़ / देहरादून पुलिस की सख्त कार्रवाई, स्टंटबाजी और लापरवाह ड्राइविंग करने वाले 6 युवक हिरासत में, दो वाहन जब्त

देहरादून पुलिस की सख्त कार्रवाई, स्टंटबाजी और लापरवाह ड्राइविंग करने वाले 6 युवक हिरासत में, दो वाहन जब्त

देहरादून: वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, खतरनाक ड्राइविंग करने वाले छह युवक हिरासत में, दो कारें सीजदेहरादून में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क पर लापरवाही और हुड़दंग करने वाले छह युवकों को हिरासत में लिया है। साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई दो कारों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया।वायरल वीडियो में राजपुर रोड पर दो कारों के चालक सार्वजनिक सड़क पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाते और यातायात नियमों की अनदेखी करते दिखाई दे रहे थे। मामला सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना डालनवाला पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।निर्देश मिलते ही डालनवाला थाना पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू की और संबंधित दोनों वाहनों की पहचान कर उनके चालकों के साथ चार अन्य युवकों को हिरासत में ले लिया। सभी को पूछताछ के लिए थाने लाया गया, जहां भविष्य में इस तरह की हरकत दोबारा न करने की कड़ी चेतावनी दी गई।पुलिस ने संबंधित युवकों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की है। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त दोनों कारों को मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के अंतर्गत सीज कर दिया गया।दून पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर यातायात नियमों का पालन करें और ऐसी किसी भी गतिविधि से बचें, जिससे आम लोगों की सुरक्षा या कानून-व्यवस्था प्रभावित हो। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क पर स्टंटबाजी, हुड़दंग और लापरवाह ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *