Home / गढ़वाल न्यूज़ / मुख्यसेवक के रूप में पाँच वर्ष पूरे होने पर उत्तरकाशी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री धामी के लिए विशेष पूजा-अर्चना

मुख्यसेवक के रूप में पाँच वर्ष पूरे होने पर उत्तरकाशी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री धामी के लिए विशेष पूजा-अर्चना

उत्तरकाशी: मुख्यमंत्री धामी के पाँच वर्ष पूरे होने पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना, प्रदेश की उन्नति के लिए मांगा आशीर्वादमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्यसेवक के रूप में पाँच वर्ष पूरे होने के अवसर पर उत्तरकाशी स्थित श्री काशी विश्वनाथ एवं शक्ति मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल नेतृत्व की कामना के साथ उत्तराखंड की निरंतर प्रगति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए विशेष प्रार्थना की गई।धार्मिक कार्यक्रम में वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार भगवान शिव का रुद्राभिषेक, माँ शक्ति की विशेष आराधना तथा हवन-पूजन संपन्न हुआ। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और जनप्रतिनिधियों ने राज्य में सुख-शांति, विकास और जनकल्याण की निरंतरता के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने पिछले पाँच वर्षों में सुशासन, विकास और जनहित के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू करने वाला पहला राज्य बनने, नकल विरोधी सख्त कानून लागू करने, भू-कानून और धर्मांतरण विरोधी कानून को प्रभावी बनाने, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने, निवेश बढ़ाने, आधारभूत ढांचे के विकास, महिलाओं के सशक्तिकरण और सीमांत क्षेत्रों के विकास जैसे अनेक फैसलों ने प्रदेश को नई पहचान दिलाई है।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री के उज्ज्वल और दीर्घ सार्वजनिक जीवन की कामना करते हुए विकसित भारत के लक्ष्य के अनुरूप विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध उत्तराखंड के निर्माण के संकल्प को दोहराया।इस अवसर पर विधायक सुरेश चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष नागेंद्र चौहान, गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *