रुड़की में दो बहनों की हत्या से सनसनी, वारदात के बाद आरोपी भाई फराररुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर शाम हुई दो अलग-अलग फायरिंग की घटनाओं ने इलाके में सनसनी फैला दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक युवक ने अपनी दो सगी बहनों को निशाना बनाया, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि एक व्यक्ति के घायल होने की भी सूचना है।जानकारी के मुताबिक पहली घटना गणेशपुर क्षेत्र में सामने आई, जहां शकुंतला नाम की महिला को गोली मारी गई। इसके बाद आरोपी आजाद नगर पनियाला रोड स्थित संतोषी माता मंदिर के सामने गली नंबर-5 पहुंचा। यहां उसने अपनी दूसरी बहन पुष्पा और उसके पति पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से पुष्पा की भी मौत हो गई, जबकि उसके पति को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत की खबर से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घटनास्थलों का निरीक्षण कर जांच शुरू की।पुलिस टीमों ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। साथ ही परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वारदात की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामले में पुलिस की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही घटना के पीछे की पूरी वजह सामने आने की उम्मीद है।
रुड़की में दर्दनाक घटना, दो बहनों की गोली लगने से मौत; आरोपी भाई फरार
August 26, 2026
Previous ArticleNext Article



