Home / गढ़वाल न्यूज़ / वीर शहीदों को अनूठा सम्मान: कारगिल विजय दिवस पर नेत्रहीन विद्यार्थियों की सेवा का आयोजन, जानें किस शहर में हुआ कार्यक्रम।

वीर शहीदों को अनूठा सम्मान: कारगिल विजय दिवस पर नेत्रहीन विद्यार्थियों की सेवा का आयोजन, जानें किस शहर में हुआ कार्यक्रम।

कारगिल विजय दिवस पर शिव शक्ति वेलनेस फाउंडेशन की अनूठी पहल, नेत्रहीन विद्यार्थियों के बीच सेवा कर शहीदों को दी श्रद्धांजलिहरिद्वार। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शिव शक्ति वेलनेस फाउंडेशन ने सेवा और समर्पण का संदेश देते हुए भूपतवाला स्थित अजरानंद आश्रम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान आश्रम के नेत्रहीन विद्यार्थियों के साथ समय बिताया गया, उनके लिए जलपान की व्यवस्था की गई और कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।फाउंडेशन की अध्यक्ष शिप्रा गुप्ता ने कहा कि कारगिल विजय दिवस देश के उन वीर सैनिकों के अद्वितीय साहस और बलिदान की याद दिलाता है जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि शहीदों के प्रति सच्चा सम्मान केवल श्रद्धांजलि देने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के जरूरतमंद, दिव्यांग और वंचित लोगों की सेवा करके भी उनके आदर्शों को आगे बढ़ाया जा सकता है।कार्यक्रम के दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताते हुए कहा कि मानवता की भावना से किया गया हर कार्य समाज को मजबूत बनाता है। उनका मानना है कि जरूरतमंद लोगों के जीवन में खुशियां लाना ही वास्तविक सामाजिक दायित्व है।फाउंडेशन ने यह भी संकल्प लिया कि भविष्य में स्वास्थ्य जागरूकता, योग, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक उत्थान और मानव सेवा से जुड़े अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक सहायता और जागरूकता पहुंचाई जा सके।इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष शिप्रा गुप्ता के साथ उपाध्यक्ष भूपेश चंद्र पांडेय और जितेंद्र परमार, सचिव पूनम पांडेय, सह सचिव अनुज कुमार एवं शुभ गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्याम सिंह सहित वरिष्ठ सदस्य दीपक भारद्वाज, मुकेश गोयल, मनोज सैनी, हिमांशु अरोड़ा, नीतू, मनीषा वर्मा, सौरवेंद्र तोमर, संजय विश्वकर्मा, संदीप खन्ना और शिवानी गुसाईं मौजूद रहे।कार्यक्रम के समापन पर सभी सदस्यों ने कारगिल के अमर शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्र सेवा, समाज सेवा और मानव कल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *