Home / गढ़वाल न्यूज़ / सांस्कृतिक मूल्यों, पारिवारिक जुड़ाव और लोक विरासत के संरक्षण का मंच बने ध्याणी मिलन आयोजन : विजयपाल सजवाण

सांस्कृतिक मूल्यों, पारिवारिक जुड़ाव और लोक विरासत के संरक्षण का मंच बने ध्याणी मिलन आयोजन : विजयपाल सजवाण

उत्तरकाशी। गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण ने बरसाली क्षेत्र के गढ़ गांव और बाड़ागड्डी क्षेत्र के पोखरी गांव में आयोजित ध्याणी मिलन कार्यक्रमों में शिरकत कर क्षेत्र की बेटियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ध्याणियों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके सुखद और समृद्ध जीवन की कामना की।समारोह को संबोधित करते हुए सजवाण ने कहा कि ध्याणी मिलन कार्यक्रम उत्तराखंड की समृद्ध लोक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ऐसे आयोजन विवाहित बेटियों को अपने गांव, परिवार और बचपन की यादों से दोबारा जोड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि जब वर्षों बाद बेटियां अपने मायके लौटती हैं तो गांव का माहौल आत्मीयता, स्नेह और भावनात्मक जुड़ाव से भर उठता है।उन्होंने कहा कि इन आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, रीति-रिवाजों और सामाजिक मूल्यों को समझने का अवसर मिलता है। साथ ही पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने में भी ऐसे कार्यक्रम अहम भूमिका निभाते हैं।पोखरी गांव में आयोजित समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित हो रहे ध्याणी मिलन कार्यक्रम समाज में प्रेम, सद्भाव और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत कर रहे हैं। ऐसे आयोजन बेटियों और उनके मायके के बीच भावनात्मक संबंधों को सशक्त बनाने के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को भी बढ़ावा देते हैं।कार्यक्रम के अंत में विजयपाल सजवाण ने आयोजन से जुड़ी सभी ध्याणियों और ग्रामवासियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि परिवारों में प्रेम, सम्मान और संस्कारों की परंपरा सदैव बनी रहनी चाहिए।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, जिला पंचायत प्रतिनिधि देवेंद्र नाथ, अनिल रावत, राजेंद्र राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य शंकर गुसाईं, शुभम मराठा, साजन कोहली, पूर्व सभासद बुद्धि सिंह राणा, राजकेंद्र थनवान, मनीष रावत, ग्राम प्रधान जितेन्द्र कैंतुरा, पूजा नेगी, कैप्टन लक्ष्मण सिंह नेगी, शिव सिंह कैंतुरा, शूरवीर नेगी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और ध्याणियां मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *