Home / गढ़वाल न्यूज़ / उत्तरकाशी में सेवा पखवाड़े की शुरुआत, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा किया शुभा

उत्तरकाशी में सेवा पखवाड़े की शुरुआत, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा किया शुभा

उत्तरकाशी में सेवा पखवाड़े का आगाज़, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया शुभारंभउत्तरकाशी में शनिवार को प्रदेश सरकार के राज्यव्यापी ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत सेवा पखवाड़े का विधिवत शुभारंभ किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश के कैबिनेट एवं जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने रिबन काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और स्वरोजगार से जुड़ी उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए प्रदर्शनी एवं सूचना स्टॉल लगाए गए, जिनका मंत्री ने निरीक्षण कर अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ी है, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था और पर्यटन को मजबूती मिली है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून और दंगा विरोधी कानून जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लागू किए हैं।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को पहली बार राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी का अवसर मिला और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की गई है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकारी सेवाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया है, जबकि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लाखों महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए ‘लखपति दीदी’ योजना प्रभावी ढंग से संचालित की जा रही है।गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य और पर्यटन से जुड़े कई बड़े विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि लगभग 23 करोड़ रुपये की लागत से क्रिटिकल केयर अस्पताल का निर्माण कार्य जारी है। वहीं श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की सुविधा के लिए 113 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित ‘आस्था पथ’ परियोजना पर भी जल्द काम शुरू होगा। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र में एक अरब रुपये से अधिक की लागत से सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा नई सड़कों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट भी तैयार की जा चुकी है।कार्यक्रम के दौरान सूचना विभाग की ओर से सरकार की उपलब्धियों पर आधारित विकास पुस्तिका और प्रचार सामग्री का वितरण किया गया। सांस्कृतिक दलों ने लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का संदेश भी लोगों तक पहुंचाया।इस अवसर पर कृषि, उद्यान, मत्स्य पालन, सहकारिता तथा रीप परियोजना के लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए। कीवी और सेब उत्पादन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को लाखों रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। मत्स्य पालन और कृषि क्षेत्र से जुड़े लाभार्थियों को भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। रीप परियोजना के अंतर्गत महिलाओं को स्वरोजगार और पशुपालन के लिए वित्तीय सहयोग दिया गया। समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगजनों को छड़ी, श्रवण यंत्र सहित अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए।कार्यक्रम का संचालन पर्यावरण विशेषज्ञ स्वजल प्रताप मटूड़ा ने किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, नगर पालिका अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह, अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *