Home / गढ़वाल न्यूज़ / उत्तरकाशी में हरियाली अभियान को मिली नई गति, स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में लगाए गए पौधे

उत्तरकाशी में हरियाली अभियान को मिली नई गति, स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में लगाए गए पौधे

उत्तरकाशी: बजलाड़ी ग्राम पंचायत में बच्चों के साथ चला हरित अभियान, विद्यालयों और आंगनबाड़ी परिसर में लगाए गए पौधेउत्तरकाशी जनपद की ग्राम पंचायत बजलाड़ी में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती रेखा इन्दवाण के नेतृत्व में राजकीय प्राथमिक विद्यालय, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में बच्चों के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।वन विभाग के सहयोग से आयोजित इस अभियान के लिए फूलदार पौधों के अलावा मोरपंखी, देवदार, पीपल सहित कई उपयोगी एवं छायादार वृक्ष उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर पौधारोपण में सहयोग दिया।राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक बीएल केशवानी, शिक्षिका सरिता रावत, राजकीय प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका उषा पोखरियाल, शिक्षक वीरेंद्र पंवार, पैरा विधिक कार्यकर्ता रमेश इन्दवाण सहित दीपिका, प्रतिमा, सनम, सुशीला देवी और दिशा समेत कई महिलाओं की उपस्थिति रही।आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती रेखा इन्दवाण ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की भी अपील की।प्रधानाध्यापक बीएल केशवानी ने बताया कि विद्यालय के छात्र-छात्राएं परिसर में लगाए गए पौधों की सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी निभाएंगे। साथ ही वे अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में भी वृक्षारोपण के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *