Home / गढ़वाल न्यूज़ / उत्तराखंड के उद्योगपति देव रतूड़ी से गुरुग्राम में विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ की खास मुलाकात

उत्तराखंड के उद्योगपति देव रतूड़ी से गुरुग्राम में विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ की खास मुलाकात

देहरादून। रायपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने गुरुग्राम प्रवास के दौरान उत्तराखंड मूल के प्रसिद्ध उद्योगपति, अभिनेता और समाजसेवी देव रतूड़ी से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात गुरुग्राम स्थित अंबर पैलेस होटल में हुई, जहाँ दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक और जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने कहा कि देव रतूड़ी ने अपने उद्यम और दूरदर्शिता के बल पर चीन में अंबर पैलेस इंडियन रेस्टोरेंट ग्रुप की स्थापना कर भारतीय खान-पान और संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड से निकलकर वैश्विक मंच पर सफलता हासिल करने वाले देव रतूड़ी आज प्रदेश के युवाओं और उभरते उद्यमियों के लिए प्रेरणा का प्रतीक हैं।उन्होंने कहा कि व्यवसाय के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी देव रतूड़ी की सक्रिय भागीदारी सराहनीय रही है। भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक विशिष्ट पहचान प्रदान करती है।मुलाकात के अंत में विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने देव रतूड़ी के आत्मीय स्वागत और सौहार्दपूर्ण बातचीत के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *