Home / गढ़वाल न्यूज़ / उत्तराखंड श्रीनगर में इस्कॉन का जन्माष्टमी महोत्सव सप्ताह, 3 और 4 सितंबर को होंगे विशेष आयोजन

उत्तराखंड श्रीनगर में इस्कॉन का जन्माष्टमी महोत्सव सप्ताह, 3 और 4 सितंबर को होंगे विशेष आयोजन

श्रीनगर में इस्कॉन का जन्माष्टमी महोत्सव सप्ताह, 3 और 4 सितंबर को होंगे विशेष आयोजनश्रीनगर (गढ़वाल), 4 सितंबर 2026: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर श्रीनगर में इस वर्ष इस्कॉन द्वारा विशेष तैयारियां की गई हैं। अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (ISKCON) श्रीनगर की ओर से जन्माष्टमी के अवसर पर ‘जन्माष्टमी महोत्सव सप्ताह’ का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत गोला बाजार स्थित सर्राफा धर्मशाला में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।आयोजन में उत्तराखंड सरकार के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं श्रीनगर की महापौर श्रीमती आरती भंडारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. श्रीप्रकाश सिंह की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।दो दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक आयोजनइस्कॉन श्रीनगर के अनुसार महोत्सव की शुरुआत 3 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे से नरसिंह यज्ञ के साथ होगी। इसके अगले दिन 4 सितंबर को शाम 4 बजे से भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य काल अर्थात मध्यरात्रि तक जन्माष्टमी का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं के लिए महाअभिषेक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और छप्पन भोग प्रमुख आकर्षण रहेंगे। आयोजन स्थल पर भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है।महोत्सव में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की भी व्यापक व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति ने स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं तथा मीडिया प्रतिनिधियों से इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में सहभागिता करने का आह्वान किया है।इस्कॉन श्रीनगर की ओर से सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर सादर आमंत्रित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *