Home / गढ़वाल न्यूज़ / ऋषिकेश में दर्दनाक घटना: जन्म के बाद नवजात ने तोड़ा दम, प्रसव के अगले दिन मां अस्पताल से चली गई थी

ऋषिकेश में दर्दनाक घटना: जन्म के बाद नवजात ने तोड़ा दम, प्रसव के अगले दिन मां अस्पताल से चली गई थी

प्रसव के बाद नवजात को वार्ड में छोड़कर चली गई महिला, इलाज के दौरान बच्चे की मौत; पुलिस जांच में जुटीऋषिकेश। राजकीय उपजिला चिकित्सालय में प्रसव के बाद एक महिला नवजात को अस्पताल के वार्ड में छोड़कर चली गई। अस्पताल प्रशासन को महिला के अचानक गायब होने की जानकारी तब हुई, जब वार्ड में मौजूद अन्य मरीजों के तीमारदारों ने बच्चे के लगातार रोने की आवाज सुनकर इसकी सूचना अस्पताल काउंटर पर दी। बाद में उपचार के दौरान नवजात की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, महिला ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। बताया जा रहा है कि 3 सितंबर को प्रसव के अगले दिन महिला बिना अस्पताल प्रशासन को सूचित किए नवजात को वार्ड में छोड़कर वहां से चली गई। अस्पताल कर्मियों ने महिला की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।अस्पताल प्रशासन के मुताबिक महिला ने भर्ती के दौरान जो मोबाइल नंबर दर्ज कराया था, वह भी सही नहीं निकला। पुलिस की जांच में सामने आया कि दर्ज नंबर मेरठ निवासी एक व्यक्ति का है, जिसका महिला से कोई संबंध या परिचय नहीं है।अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस महिला की पहचान और उसके अस्पताल से चले जाने की परिस्थितियों की जांच कर रही है।प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि महिला ने अस्पताल में गलत मोबाइल नंबर दर्ज कराया था। जांच के दौरान पता चला कि यह नंबर मेरठ के एक व्यक्ति का है, जो महिला को जानता तक नहीं है।वहीं, राजकीय उपजिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. आनंद सिंह राणा ने बताया कि पहचान संबंधी दस्तावेज पूरे नहीं होने के आधार पर किसी मरीज को इलाज से वंचित नहीं किया जा सकता। महिला प्रसव पीड़ा में अस्पताल पहुंची थी, इसलिए उसे तत्काल भर्ती कर उपचार दिया गया।सीएमएस के अनुसार, नवजात का वजन करीब 1.7 किलोग्राम था और उसकी आंतों में संक्रमण भी पाया गया था। अस्पताल में बच्चे का उपचार किया जा रहा था, लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई।फिलहाल पुलिस महिला की तलाश के साथ-साथ पूरे घटनाक्रम की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *