Home / Uncategorized / कांगड़ी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार का कहर, स्कूटी सवार दो किशोरों ने गंवाई जान

कांगड़ी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार का कहर, स्कूटी सवार दो किशोरों ने गंवाई जान

कांगड़ी फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से दो किशोरों की मौतहरिद्वार। कांगड़ी फ्लाईओवर पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो किशोरों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिसके चलते दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेते हुए कार चालक को हिरासत में ले लिया।जानकारी के मुताबिक, मृतकों में कार्तिक और उसका दोस्त कृष्णा शामिल हैं। बताया गया कि कार्तिक के पिता ने लगभग दो सप्ताह पहले ही नई स्कूटी खरीदी थी। रविवार को कार्तिक अपने दोस्त कृष्णा के साथ परिवार को जानकारी दिए बिना स्कूटी लेकर घूमने निकल गया था। इसी दौरान कांगड़ी फ्लाईओवर पर दोनों हादसे का शिकार हो गए।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर थाने भिजवाया।घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों किशोरों के परिवारों में मातम छा गया। हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी के अनुसार, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *