Home / Uncategorized / गुलदार के हमलों से चंपावत में दहशत, लगातार पांच दिनों में पांच पालतू जानवर बने शिकार

गुलदार के हमलों से चंपावत में दहशत, लगातार पांच दिनों में पांच पालतू जानवर बने शिकार

चंपावत में गुलदार की बढ़ी सक्रियता, पांच दिन में पांच पालतू जानवरों का शिकारचंपावत। बाराकोट ब्लॉक के डोबाभागू क्षेत्र में गुलदार की लगातार मौजूदगी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले पांच दिनों के दौरान गुलदार पांच पालतू जानवरों को अपना शिकार बना चुका है। लगातार हो रहे हमलों के चलते क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।ग्रामीण जगदीश चंद्र तिवारी के अनुसार, गुलदार ने कमलापति तिवारी और कमल राम की तीन बकरियों सहित आसपास के लोगों के पालतू कुत्तों पर भी हमला किया है। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीण अपने मवेशियों और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।गुलदार की मौजूदगी का एक और मामला दो दिन पहले सामने आया। सेरी कनियाना गांव निवासी मिथुन जब लोहाघाट से अपने गांव की ओर लौट रहे थे, तभी डोबाभागू के पास सड़क किनारे बने पैरापिट पर उन्हें गुलदार बैठा दिखाई दिया। अचानक सामने गुलदार को देखकर मिथुन घबरा गए। इस घटना के बाद इलाके में लोगों की चिंता और बढ़ गई है।ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, ऐसे में किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाकर गुलदार को जल्द पकड़ने की मांग की है।वहीं, वन विभाग ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र का निरीक्षण किया है। रेंजर रमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि विभागीय टीम ने मौके का जायजा लिया है। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए रात के समय अकेले बाहर निकलने से बचने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *