Home / देहरादून समाचार / नंदा की चौकी पुल पर सरकार का बड़ा दावा, सुरक्षित बताया पुल; एप्रोच रोड धंसने पर होगी कार्रवाई

नंदा की चौकी पुल पर सरकार का बड़ा दावा, सुरक्षित बताया पुल; एप्रोच रोड धंसने पर होगी कार्रवाई

नंदा चौकी पुल मामला: एप्रोच रोड धंसने की होगी जांच, दोषी पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाईदेहरादून। नंदा चौकी स्थित नवनिर्मित पुल की एप्रोच रोड धंसने के मामले में लोक निर्माण विभाग ने जांच के निर्देश दिए हैं। विभाग के सचिव पंकज कुमार पांडेय ने स्पष्ट किया कि पुल पूरी तरह सुरक्षित है और केवल एप्रोच रोड का एक हिस्सा भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुआ है।उन्होंने बताया कि बीती रात हुई मूसलाधार बारिश के चलते एप्रोच रोड के नीचे से मलबा बह जाने के कारण सड़क का एक भाग धंस गया। घटना की सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है, ताकि जल्द से जल्द यातायात सामान्य किया जा सके।सचिव ने कहा कि मुख्य अभियंता को मौके पर भेजकर स्थिति का विस्तृत निरीक्षण कराया जा रहा है। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि एप्रोच रोड धंसने के पीछे तकनीकी खामी, निर्माण में लापरवाही या कोई अन्य कारण जिम्मेदार है।उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी अधिकारी या निर्माण एजेंसी की लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित अधिकारी और ठेकेदार के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण नदी का जलस्तर और बहाव तेज है। स्थिति पर नियंत्रण के लिए सिंचाई विभाग की टीम भी मौके पर तैनात है और नदी के बहाव को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में कहीं भी नई बनी सड़क या अन्य निर्माण कार्य समय से पहले क्षतिग्रस्त होने की शिकायत मिलने पर उसकी तकनीकी जांच कराई जाएगी। यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।लोक निर्माण विभाग के अनुसार प्रदेशभर में बारिश से प्रभावित सड़कों को खोलने का कार्य लगातार जारी है। विभागीय पोर्टल पर बंद सड़कों की स्थिति का लाइव अपडेट उपलब्ध कराया जा रहा है और प्रयास है कि अधिकांश मार्गों को 24 घंटे के भीतर यातायात के लिए खोल दिया जाए।इसके अलावा देहरादून–मसूरी मार्ग पर एक नए जलस्रोत के सक्रिय होने से बार-बार मलबा आने की समस्या बनी हुई है। इस स्थान पर भी विभाग की टीम मशीनों और आवश्यक संसाधनों के साथ तैनात है, ताकि मार्ग को सुरक्षित और सुचारु रखा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *