उत्तरकाशी के बड़कोट स्थित वन चेतना केंद्र में वनाग्नि नियंत्रण एवं प्रबंधन को लेकर एक दिवसीय संयुक्त कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में NDRF, SDRF और वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर जंगलों में लगने वाली आग की रोकथाम और प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की।कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीओ साधु लाल पलियाल ने की। इस दौरान वन विभाग द्वारा वनाग्नि नियंत्रण के लिए किए जा रहे कार्यों और तैयारियों की जानकारी साझा की गई। वहीं NDRF इंचार्ज इंस्पेक्टर मंजीत सिंह ने वन कर्मियों से ग्राउंड स्तर पर आने वाली चुनौतियों के बारे में जानकारी ली और बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।कार्यशाला के दौरान वनाग्नि नियंत्रण में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों और मास्टर कंट्रोल रूम का निरीक्षण भी किया गया। साथ ही भविष्य में किसी भी आपात स्थिति में वन विभाग को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया गया।इस मौके पर रेंजर शेखर सिंह राणा, विवेक चौहान, सचिन सहित वन विभाग के कई कर्मचारी मौजूद रहे।
Home / गढ़वाल न्यूज़ / BARKOT : वनाग्नि नियंत्रण को लेकर NDRF, SDRF और वन विभाग की संयुक्त कार्यशाला आयोजित
BARKOT : वनाग्नि नियंत्रण को लेकर NDRF, SDRF और वन विभाग की संयुक्त कार्यशाला आयोजित
May 17, 2026
Previous Article
Next Article

अब घर बैठे बनेंगे राशन कार्ड, ऑनलाइन हुई पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: कर्मचारियों को 60% DA, विकास योजनाओं के लिए ₹50 करोड़ मंजूर




