उत्तरकाशी। जिले में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट), सड़क सुरक्षा उपायों और विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने हेलगु गाड़, सोन गाड़, नालूपानी और रिखाऊ खड्ड जैसे चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर सुरक्षा संबंधी सुधार कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य पूर्ण होने के बाद इन स्थानों का दोबारा रोड सेफ्टी ऑडिट कराया जाए, ताकि किए गए सुधारों की प्रभावशीलता का आकलन किया जा सके।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बीआरओ अधिकारियों को निर्देशित किया कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए चिन्हित स्थानों पर रम्बल स्ट्रिप लगाई जाए। उनका कहना था कि इससे वाहन चालकों की गति नियंत्रित होगी और दुर्घटनाओं की आशंका में कमी आएगी।परिवहन विभाग और पुलिस विभाग द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन पर की गई चालानी कार्रवाई की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने दोनों विभागों को नियमित प्रवर्तन अभियान जारी रखने के साथ-साथ आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लगातार जागरूक करने के निर्देश दिए।इसके अलावा एनएचआईडीसीएल के अधीन लगभग 25 किलोमीटर सड़क मार्ग का रोड सेफ्टी ऑडिट शीघ्र पूरा कराने के निर्देश भी दिए गए, ताकि संभावित जोखिम वाले स्थानों की पहचान कर समय रहते आवश्यक सुधार किए जा सकें।बैठक में अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग विजय कुमार, एआरटीओ सुवर्णा नौटियाल, बीआरओ के सुमित वर्मा तथा अन्य संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।
Home / गढ़वाल न्यूज़ / उत्तरकाशी प्रशासन सड़क सुरक्षा के लिए अलर्ट, रोड सेफ्टी ऑडिट और ब्लैक स्पॉट सुधार को मिली प्राथमिकता
उत्तरकाशी प्रशासन सड़क सुरक्षा के लिए अलर्ट, रोड सेफ्टी ऑडिट और ब्लैक स्पॉट सुधार को मिली प्राथमिकता
July 1, 2026
Previous ArticleNext Article



