Home / गढ़वाल न्यूज़ / उत्तराखंड शिक्षा विभाग में नई नियुक्तियां, विनोद प्रसाद सेमल्टी बने माध्यमिक शिक्षा के प्रभारी निदेशक

उत्तराखंड शिक्षा विभाग में नई नियुक्तियां, विनोद प्रसाद सेमल्टी बने माध्यमिक शिक्षा के प्रभारी निदेशक

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने वार्षिक स्थानांतरण सत्र-2026 के तहत विद्यालयी शिक्षा विभाग में व्यापक प्रशासनिक बदलाव करते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। शासन का उद्देश्य विभागीय कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना बताया गया है।जारी आदेश के अनुसार वरिष्ठ अधिकारी विनोद प्रसाद सेमल्टी को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय का प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं के. एस. रावत को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ प्रभारी निदेशक (प्रारंभिक शिक्षा) तथा अपर परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।प्रशासनिक फेरबदल के तहत विनोद कुमार ढौंडियाल को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर का प्रभारी सचिव बनाया गया है। इसके अलावा गोविन्द राम जायसवाल को जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) के साथ प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून की जिम्मेदारी भी दी गई है।इसी क्रम में रणजीत सिंह नेगी को जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक), नैनीताल नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी, नैनीताल और लोक सेवा अधिकरण, नैनीताल में नोडल अधिकारी का अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा गया है।विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि अनुभवी अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दिए जाने से विभागीय कार्यों में तेजी आएगी और शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इन नियुक्तियों से प्रशासनिक समन्वय बेहतर होगा तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के प्रयासों को और मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *