Home / गढ़वाल न्यूज़ / उत्तरकाशी में कल रहेगा प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा का कार्यक्रम, कई महत्वपूर्ण बैठकों में होंगे शामिल

उत्तरकाशी में कल रहेगा प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा का कार्यक्रम, कई महत्वपूर्ण बैठकों में होंगे शामिल

उत्तरकाशी दौरे पर रहेंगे प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा, सेवा सप्ताह कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभउत्तरकाशी। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं जनपद उत्तरकाशी के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा शनिवार, 4 जुलाई 2026 को उत्तरकाशी के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री सौरभ बहुगुणा दोपहर 12:00 बजे जिला कार्यालय परिसर स्थित ऑडिटोरियम पहुंचेंगे। यहां वे “सेवा, सुशासन, समर्पण – जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत आयोजित सेवा सप्ताह/पखवाड़ा कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ करेंगे और कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं अन्य प्रतिभागियों के साथ सहभागिता करेंगे।सौरभ बहुगुणा के पास पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल, कौशल विकास एवं सेवायोजन जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वे दोपहर 2:00 बजे देहरादून के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *