Home / देहरादून समाचार / एटीएम तोड़कर नकदी उड़ाने की कोशिश विफल, आरोपी गिरफ्तार

एटीएम तोड़कर नकदी उड़ाने की कोशिश विफल, आरोपी गिरफ्तार

प्रेमनगर में एटीएम से नकदी चोरी की कोशिश नाकाम, आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तारदेहरादून। प्रेमनगर थाना पुलिस ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम को तोड़कर नकदी चोरी करने की कोशिश कर रहे एक युवक को मौके से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से अवैध चाकू, एटीएम तोड़ने में इस्तेमाल किया जा रहा औजार और घटना के समय पहना गया रेनकोट बरामद किया गया है।पुलिस के अनुसार, 9 जुलाई 2026 की देर रात बैंक ऑफ महाराष्ट्र की मॉनिटरिंग टीम ने प्रेमनगर स्थित एटीएम में संदिग्ध गतिविधि की सूचना फोन के माध्यम से पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रेमनगर की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जांच के दौरान एक युवक एटीएम के अंदर मिला, जो मशीन को तोड़ने का प्रयास कर रहा था।तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक अवैध चाकू और एटीएम तोड़ने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा विशेष औजार (आला नकब) बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपनी पहचान सुमित थापा (22 वर्ष) पुत्र श्याम सिंह थापा, निवासी गुरु नानक स्कूल वाली रोड, सनातन मंदिर, प्रेमनगर, देहरादून के रूप में बताई।आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह ओला टैक्सी चालक है और नशे की लत के कारण पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए एटीएम में चोरी का प्रयास कर रहा था। उसने यह भी बताया कि इससे पहले वह आईसीआईसीआई बैंक के एक एटीएम को भी निशाना बनाने की कोशिश कर चुका था, लेकिन सफल नहीं हो पाया। इसके बाद उसने बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम को तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी करने की योजना बनाई।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना प्रेमनगर में मु.अ.सं. 131/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 303(2), 334(1), 324(4) एवं 62 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।बरामद सामान- एक अवैध चाकू- एटीएम तोड़ने में प्रयुक्त आला नकब- घटना के समय पहना गया रेनकोटकार्रवाई करने वाली पुलिस टीम- उपनिरीक्षक जैनेंद्र सिंह- कांस्टेबल कैलाश- कांस्टेबल राजेश- कांस्टेबल दिनेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *