Home / गढ़वाल न्यूज़ / उफनती नदी में फंसे श्रद्धालुओं को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया

उफनती नदी में फंसे श्रद्धालुओं को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया

संतला देवी क्षेत्र में नदी के बीच फंसे सात लोगों का सफल रेस्क्यू, फायर सर्विस और एसडीआरएफ ने बचाई जानदेहरादून। संतला देवी मंदिर के समीप तेज बहाव वाली नदी में फंसने से सात लोगों की जान पर खतरा मंडरा गया। सूचना मिलते ही फायर सर्विस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।जानकारी के अनुसार, सिटी कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि संतला देवी क्षेत्र में कुछ लोग नदी के बीच फंस गए हैं। लगातार बढ़ते जलस्तर और तेज धारा के कारण वे स्वयं बाहर निकलने में असमर्थ थे। सूचना मिलते ही देहरादून फायर स्टेशन की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गई।बचाव अभियान में डीवीआर आकाश चौधरी, फायरमैन विनोद, भूपेंद्र तथा महिला फायर कर्मी अंजलि और शालिनी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एसडीआरएफ के जवानों के साथ मिलकर टीम ने मल्टी-पर्पज रोप, थ्रो बैग और अन्य रेस्क्यू उपकरणों का उपयोग करते हुए सभी लोगों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला।रेस्क्यू किए गए लोगों में सुशील (26), मुकेश (35), प्रेम कुमार (27), रोशन गुप्ता (32), राजेश (30), पवन (25) और सूरज (30) शामिल हैं। सभी को सुरक्षित निकालने के बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी की गई।फायर सर्विस और एसडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने भी रेस्क्यू अभियान के दौरान टीम का सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *