
तोताघाटी के पास कार हादसा, तीन श्रद्धालुओं के उतरते ही अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ीभीलवाड़ा जिले से चार श्रद्धालु केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए उत्तराखंड पहुंचे थे। दर्शन के बाद सभी वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान देवप्रयाग के पास तोताघाटी क्षेत्र में उन्होंने कुछ देर के लिए कार रोकी।बताया जा रहा है कि कार रुकने के बाद तीन यात्री शौच के लिए वाहन से बाहर निकल गए। इसी बीच सड़क पर खड़ी कार अचानक पीछे की ओर खिसकने लगी। देखते ही देखते वाहन ढलान से नीचे जाकर खाई में जा गिरा।हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंची और खाई में गिरे वाहन व उसमें मौजूद लोगों की तलाश शुरू की गई। हादसे में कितने लोग प्रभावित हुए हैं, इसकी विस्तृत जानकारी रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद सामने आने की उम्मीद है।



