Home / गढ़वाल न्यूज़ / कृषि शिक्षा और नवाचार का उत्कृष्ट केंद्र बना पंतनगर विश्वविद्यालय : Shivraj Singh Chouhan

कृषि शिक्षा और नवाचार का उत्कृष्ट केंद्र बना पंतनगर विश्वविद्यालय : Shivraj Singh Chouhan

युवाओं और पूर्व छात्रों के सहयोग से विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य को मिलेगी नई दिशापंतनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं से राज्य के विकास अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि उत्तराखंड में नवाचार, उद्यमिता और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि नई स्टार्टअप नीति और विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि, बागवानी, जैविक खेती, खाद्य प्रसंस्करण, ड्रोन तकनीक और कृषि आधारित उद्यमों के क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने युवाओं को स्थानीय चुनौतियों के समाधान खोजने और अपने नवाचारों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार “विकल्प रहित संकल्प” की भावना के साथ विकसित उत्तराखंड के निर्माण में जुटी हुई है। इस लक्ष्य को हासिल करने में शैक्षणिक संस्थानों और उनके पूर्व छात्रों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। मुख्यमंत्री ने पूर्व छात्रों से अपील की कि वे अपने अनुभव, ज्ञान और विशेषज्ञता का लाभ राज्य के विकास के लिए भी उपलब्ध कराएं तथा उत्तराखंड की प्रगति में सहभागी बनें।मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि पंतनगर विश्वविद्यालय का पूर्व छात्र समुदाय आने वाले समय में न केवल विश्वविद्यालय की उन्नति में योगदान देगा, बल्कि राज्य और देश के विकास में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर संग्रहालय का अवलोकन किया तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। दोनों नेताओं ने कृषि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों से संवाद कर उनके नवाचारों और शोध गतिविधियों की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों के साथ धान रोपाई कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। केंद्रीय कृषि मंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पंतनगर विश्वविद्यालय ने देश की कृषि क्रांति में ऐतिहासिक योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि राज्य गठन के बाद कृषि योग्य भूमि में कमी आने के बावजूद कृषि उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने पंतनगर विश्वविद्यालय को हेरिटेज विश्वविद्यालय का दर्जा दिए जाने की मांग भी उठाई।विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस. के. कश्यप ने सभी अतिथियों और पूर्व छात्रों का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी।कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट, विधायक शिव अरोरा, त्रिलोक सिंह चीमा, बंशीधर भगत सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी, विश्वविद्यालय प्रशासन और बड़ी संख्या में पूर्व छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *