चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार ने केदारनाथ धाम में अत्याधुनिक अस्पताल सुविधा को मजबूत करने की तैयारी तेज कर दी है। करीब 12 हजार फीट की ऊंचाई पर तैयार किए जा रहे 50 बिस्तरों वाले हाईटेक अस्पताल से अब श्रद्धालुओं के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में केदारनाथ में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है ताकि किसी भी आपात स्थिति में यात्रियों को तुरंत इलाज मिल सके।ऊंचाई वाली बीमारियों के इलाज पर विशेष फोकस हिमालयी क्षेत्रों में ऑक्सीजन की कमी, सांस लेने में दिक्कत, हाई एल्टीट्यूड सिकनेस और अचानक स्वास्थ्य खराब होने जैसी समस्याएं आम होती हैं। इसे देखते हुए अस्पताल में आधुनिक मेडिकल उपकरण, ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम, इमरजेंसी वार्ड और विशेषज्ञ डॉक्टरों की व्यवस्था की जा रही है।अस्पताल को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि खराब मौसम और कठिन परिस्थितियों में भी मरीजों को तुरंत उपचार मिल सके। प्रशासन का दावा है कि यात्रा सीजन के दौरान यह सुविधा हजारों श्रद्धालुओं के लिए जीवनरक्षक साबित होगी। का कहना है कि यह अस्पताल सिर्फ यात्रियों के लिए ही नहीं, बल्कि केदारनाथ और आसपास के दूरस्थ इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए भी बड़ी सौगात होगा। लंबे समय से पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा करने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है।चारधाम यात्रा को सुरक्षित बनाने की तैयारीचारधाम यात्रा में हर साल लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए राज्य सरकार मेडिकल और आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं को पहले से अधिक मजबूत करने में जुटी हुई है। यात्रा मार्गों पर अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र, एंबुलेंस और मेडिकल टीमों की तैनाती भी की जा रही है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
Home / स्वास्थ्य / केदारनाथ में स्वास्थ्य सुविधाओं का बड़ा विस्तार: 12 हजार फीट की ऊंचाई पर बनेगा हाईटेक 50 बेड का अस्पताल
केदारनाथ में स्वास्थ्य सुविधाओं का बड़ा विस्तार: 12 हजार फीट की ऊंचाई पर बनेगा हाईटेक 50 बेड का अस्पताल
May 9, 2026

Previous Article
Next Article

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026: आवेदन 19 मई तक, बढ़ा खर्च अब 2.09 लाख प्रति यात्री
पंचूर गांव में फिटनेस की नई पहल: योगी आदित्यनाथ और CM धामी ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश




