Home / गढ़वाल न्यूज़ / जनसेवा को मिली नई रफ्तार, सेवा पखवाड़े के दौरान 3,500 से अधिक लाभार्थियों ने उठाया योजनाओं का लाभ

जनसेवा को मिली नई रफ्तार, सेवा पखवाड़े के दौरान 3,500 से अधिक लाभार्थियों ने उठाया योजनाओं का लाभ

सेवा पखवाड़ा बना जनसेवा का महाअभियान, ऋषिकेश में 20 हजार से अधिक लोगों ने लिया सरकारी योजनाओं का लाभदेहरादून। ऋषिकेश स्थित आईडीपीएल ग्राउंड में आयोजित ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम में शनिवार को बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर दोनों अतिथियों का स्वागत किया तथा मुख्यमंत्री के मुख्यसेवक के रूप में पाँच वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी।कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित बहुउद्देशीय सेवा शिविर में देहरादून, हरिद्वार और टिहरी जनपदों के अनेक सरकारी विभागों ने एक ही परिसर में अपनी सेवाएं उपलब्ध कराईं। नागरिकों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया और पात्र लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। विभागीय स्टॉलों पर योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ आवेदन और लाभ वितरण की प्रक्रिया भी पूरी की गई, जिससे लोगों को एक ही स्थान पर कई सरकारी सेवाओं का लाभ मिला।विशाल स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 1009 मरीजों की जांच कर उपचार उपलब्ध कराया। इनमें हड्डी, स्त्री रोग, नेत्र, नाक एवं कान से संबंधित मरीजों का परीक्षण किया गया। बच्चों का टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड और आभा कार्ड बनाने के साथ-साथ एक्स-रे तथा रक्त जांच जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं। आयुष विभाग ने सैकड़ों लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क औषधियों का वितरण किया, जबकि दिव्यांग प्रमाणपत्रों के ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा भी शिविर में दी गई।समाज कल्याण विभाग ने विधवा, वृद्धावस्था और दिव्यांग पेंशन से जुड़े 75 पात्र लाभार्थियों की पेंशन स्वीकृत की। इसके अलावा यूडीआईडी कार्ड जारी किए गए तथा 280 दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण वितरित किए गए। कृषि, उद्यान, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, उद्योग, रेशम और बैंकिंग से जुड़े विभागों ने भी लगभग 1200 लाभार्थियों को अपनी-अपनी योजनाओं का लाभ प्रदान किया।कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूहों, लघु उद्यमियों और विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। सहकारिता विभाग से जुड़े पाँच स्वयं सहायता समूहों को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रत्येक को पाँच-पाँच लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अल्मोड़ा, देहरादून और टिहरी के तीन युवाओं का जापान में रोजगार के लिए चयन होने पर उन्हें भी सम्मानित किया गया। इन युवाओं को लगभग एक लाख रुपये प्रतिमाह के वेतन पर रोजगार मिला है, जिसे प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया गया।इसके अलावा मत्स्य, उद्यान, उद्योग और डेयरी विभाग के उत्कृष्ट लाभार्थियों को भी उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *