Home / देहरादून समाचार / डाट काली मनोकामना सिद्ध पीठ को मिला नया महंत, शुभम गोस्वामी ने संभाली जिम्मेदारी

डाट काली मनोकामना सिद्ध पीठ को मिला नया महंत, शुभम गोस्वामी ने संभाली जिम्मेदारी

देहरादून स्थित माँ डाट काली मनोकामना सिद्ध पीठ में रविवार, 10 मई को आयोजित एक सादे धार्मिक समारोह में शुभम गोस्वामी को मंदिर का दसवां महंत घोषित किया गया। विधि-विधान और पूजा-अर्चना के बाद उन्हें आधिकारिक रूप से यह जिम्मेदारी सौंपी गई।

समारोह के दौरान सभी धार्मिक अनुष्ठान आचार्य शैलेंद्र ममगाईं, प्रवीण जुयाल और अनूप द्वारा संपन्न कराए गए। शुभम गोस्वामी को धार्मिक विचारों वाला, सरल स्वभाव और सभी को साथ लेकर चलने वाला व्यक्तित्व माना जाता है। उनका जन्म 24 अक्टूबर 1993 को हुआ था और उन्होंने बीटेक तथा एमबीए तक शिक्षा प्राप्त की है।

शुभम गोस्वामी, दिवंगत नवम महंत रमन प्रसाद गोस्वामी के पुत्र हैं। महंत रमन गोस्वामी का निधन 29 अप्रैल 2026 को हो गया था। उनके निधन के बाद रविवार को हरिद्वार रोड पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और शिवसेना प्रमुख उद्धव बाला साहेब ठाकरे सहित कई प्रमुख हस्तियों ने भी शोक संदेश भेजकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, गौरव कुमार, सूर्यकांत धस्माना, गरिमा दसौनी, वैभव वालिया, सिद्धार्थ अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, विनय गोयल, अजय सूद, सुनील उनियाल गामा, शिवम गोयल, अमित कर्णवाल, मंदिर सेवा दल के सदस्य और हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *