नमो भारत ट्रेन से जुड़ेगा ऋषिकेश, मेरठ-उत्तराखंड रैपिड रेल कॉरिडोर की तैयारी तेजदेहरादून। उत्तराखंड में आधुनिक रेल परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। मेरठ से ऋषिकेश तक नमो भारत ट्रेन सेवा के विस्तार को लेकर केंद्र, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकार के बीच सहमति बनने के बाद परियोजना को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। अब इस महत्वाकांक्षी योजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए सर्वेक्षण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।सूत्रों के अनुसार प्रस्तावित रैपिड रेल कॉरिडोर मेरठ के मोदीपुरम से शुरू होकर मुजफ्फरनगर, रुड़की, हरिद्वार और ऋषिकेश होते हुए लक्ष्मणझूला तक पहुंचेगा। लगभग 150 किलोमीटर लंबा यह कॉरिडोर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच तेज एवं आधुनिक परिवहन का नया विकल्प प्रदान करेगा।बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस परियोजना को उत्तराखंड तक विस्तारित करने के लिए केंद्र सरकार के समक्ष लगातार पैरवी की। इसी प्रयास का परिणाम है कि अब परियोजना के तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं पर तेजी से काम शुरू होने जा रहा है। राज्य सरकार ने परियोजना के समन्वय और निगरानी के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिया है।परियोजना के लागू होने के बाद दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के बीच यात्रा और अधिक आसान हो जाएगी। वर्तमान में जहां दिल्ली से ऋषिकेश पहुंचने में कई घंटे लगते हैं, वहीं नमो भारत ट्रेन के संचालन से यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आने की संभावना है।विशेषज्ञों का मानना है कि यह परियोजना केवल परिवहन व्यवस्था को ही मजबूत नहीं करेगी, बल्कि पर्यटन, व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी। हरिद्वार और ऋषिकेश जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों तक बेहतर कनेक्टिविटी मिलने से राज्य की अर्थव्यवस्था को भी लाभ होगा।राज्य सरकार का कहना है कि परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर तेजी से कार्य किया जा रहा है। डीपीआर और सर्वे प्रक्रिया पूरी होने के बाद परियोजना की लागत, रूट और अन्य तकनीकी पहलुओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।
दिल्ली-एनसीआर से ऋषिकेश की दूरी होगी कम, नमो भारत परियोजना को मिली गति
June 19, 2026
Previous ArticleNext Article



